15वीं नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान, अब एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर नजर
नैनीताल। उत्तराखंड की खेल प्रतिभाएं लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में नैनीताल के होनहार खिलाड़ी सागर सिंह अधिकारी ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। सागर का चयन आगामी 6वीं AVF एशियन वोविनाम चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 30 नवंबर 2026 तक कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में सागर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
सागर के भारतीय टीम में चयन से उनके परिवार, कोच, खेल प्रेमियों और वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि को पूरे उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। अब सागर की नजर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाने पर है।
खेल मंत्री रेखा आर्य से की मुलाकात, आर्थिक सहयोग का उठाया मुद्दा
सागर के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन के बाद शुक्रवार को वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों, कोच और खिलाड़ी के परिजनों ने राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्य से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को सागर की उपलब्धियों और भारतीय टीम में चयन की जानकारी दी।
मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सागर के सामने आर्थिक चुनौतियां आ रही हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सागर को अपनी ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। मंत्री से मिले भरोसे के बाद खिलाड़ी, कोच और परिवारजनों ने राहत जताई। उनका कहना है कि आर्थिक बाधाएं दूर होने से सागर अपनी तैयारियों पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर सकेगा।
15वीं नेशनल चैंपियनशिप में जीत चुके हैं स्वर्ण पदक
सागर सिंह अधिकारी की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने हाल ही में जम्मू में आयोजित 15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया था। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने के बाद अब उनका चयन भारतीय टीम में हुआ है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सागर के हौसले बुलंद हैं। अब वह एशियन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ अभ्यास कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री और खेल मंत्री का सहयोग मिलता है तो वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
एसोसिएशन अध्यक्ष ने जताया आभार
वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषि पाल भारती ने खेल मंत्री रेखा आर्य का आभार जताते हुए कहा कि सागर का भारतीय टीम में चयन पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। मंत्री ने उनके अनुरोध को आत्मीयता से सुना और खिलाड़ी को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं तकनीकी निदेशक देवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सागर बेहद अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है। मंत्री से मिले आश्वासन से खिलाड़ी का मनोबल बढ़ा है। एसोसिएशन का प्रयास है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी एशियाई और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बनाएं।
वहीं कोच विनोद वैद्य ने कहा कि सागर ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दिन-रात मेहनत की है। आर्थिक कठिनाइयों के चलते वह कुछ चिंतित था, लेकिन खेल मंत्री से मुलाकात और मिले आश्वासन के बाद अब वह पूरी तरह एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों पर ध्यान दे सकेगा।
सागर बोले—देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है लक्ष्य
भारतीय टीम में चयनित खिलाड़ी सागर सिंह अधिकारी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जम्मू में आयोजित 15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड के लिए स्वर्ण पदक जीतना उनके लिए बड़ी उपलब्धि रही है। अब उनका अगला लक्ष्य कंबोडिया में आयोजित होने वाली 6वीं एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
उन्होंने कहा कि यदि उन्हें मुख्यमंत्री और खेल मंत्री का सहयोग मिलता है तो वह देश और अपने राज्य उत्तराखंड के लिए गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।
अब कंबोडिया में दिखेगा उत्तराखंड का दम
सागर सिंह अधिकारी का भारतीय टीम में चयन प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब उनके सामने एशियाई स्तर पर खुद को साबित करने की चुनौती है। उत्तराखंड के खेल प्रेमियों और उनके शुभचिंतकों को उम्मीद है कि सागर कंबोडिया में शानदार प्रदर्शन कर तिरंगे की शान बढ़ाएंगे और स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे।
सागर बोले—देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है लक्ष्य
भारतीय टीम में चयनित खिलाड़ी सागर सिंह अधिकारी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जम्मू में आयोजित 15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड के लिए स्वर्ण पदक जीतना उनके लिए बड़ी उपलब्धि रही है। अब उनका अगला लक्ष्य कंबोडिया में आयोजित होने वाली 6वीं एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
उन्होंने कहा कि यदि उन्हें मुख्यमंत्री और खेल मंत्री का सहयोग मिलता है तो वह देश और अपने राज्य उत्तराखंड के लिए गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।
अब कंबोडिया में दिखेगा उत्तराखंड का दम
सागर सिंह अधिकारी का भारतीय टीम में चयन प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब उनके सामने एशियाई स्तर पर खुद को साबित करने की चुनौती है।
उत्तराखंड के खेल प्रेमियों और उनके शुभचिंतकों को उम्मीद है कि सागर कंबोडिया में शानदार प्रदर्शन कर तिरंगे की शान बढ़ाएंगे और स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे।



