नैनीताल के भीमताल दो सूत्रीय मांगों को लेकर पीआरडी जवानों का कैंडल मार्च
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। भीमताल में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पीआरडी जवानों ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाला। जवानों ने विकास भवन तक मार्च कर समान कार्य के लिए समान वेतन और सालभर 365 दिन रोजगार देने की मांग उठाई।
पीआरडी जवान 23 नवंबर से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर हैं। जवानों की मांग है कि उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन के साथ महंगाई भत्ता दिया जाए। साथ ही साल के पूरे 365 दिन रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
लंबे समय से प्रदर्शन के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर जवानों ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के जरिए जवानों ने शासन-प्रशासन तक अपनी मांग पहुंचाने का प्रयास किया। जवानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं हुई तो आगे विशाल रैली का आयोजन भी किया जाएगा।
हरिकिशन ने कहा कि हमारी दो सूत्रीय मांगें हैं। पहला 365 दिन का रोजगार है, दूसरा समान काम का समान वेतन है।
लंबे समय से हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा, अनदेखी की जा रही है। इसलिए आज हमने कैंडल मार्च किया है ताकि सरकार तक हमारी बात पहुंचे। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।



