उत्तराखण्ड कुमाऊं ख़बरें नैनीताल

नैनीताल क्लब में भाजपा युवा मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चे की 2027 चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

नैनीताल। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नैनीताल क्लब में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितुल कुमार ने की।

इस दौरान सभासद भगवत रावत, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी, रोहित भाटिया, गगन सिंह सहित मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। युवा मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा और अनुसूचित वर्ग भाजपा की ताकत है और दोनों मोर्चों की सक्रियता से 2027 में पार्टी को बड़ी जीत मिलेगी।

Advertisement