उत्तराखण्ड कुमाऊं ख़बरें धार्मिक नैनीताल

नैनीताल में विजयादशमी पर रावण दहन, 20 हजार से अधिक लोगों की उमड़ी भीड़; जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा फ्लैट्स मैदान, वीडियो….

नशे जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने का एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दिया संदेश, राम-रावण युद्ध और भव्य आतिशबाजी ने बांधा समां

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में विजयादशमी का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को शहर के ऐतिहासिक फ्लैट्स मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव में भगवान श्रीराम की सेना के आगमन, राम-रावण युद्ध के सजीव मंचन और रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों के दहन को देखने के लिए 20 हजार से अधिक लोग उमड़ पड़े। पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

भव्य आतिशबाजी के बीच तीनों पुतलों का दहन किया गया, जिसने विजयादशमी के उत्सव को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के तहत फ्लैट्स मैदान में बने मुख्य मंच पर शाम 5:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।नैनीताल में विजयादशमी पर रावण दहन, 20 हजार से अधिक लोगों की उमड़ी भीड़; जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा फ्लैट्स मैदान, वीडियो….

कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद शाम 7:30 बजे श्री राम सेवक सभा प्रांगण से भगवान श्रीराम की सेना भव्य रूप में बाजार होते हुए फ्लैट्स मैदान पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।नैनीताल में विजयादशमी पर रावण दहन, 20 हजार से अधिक लोगों की उमड़ी भीड़; जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा फ्लैट्स मैदान, वीडियो….

मैदान में पहुंचने के बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद अतिथियों ने भगवान श्रीराम की आरती कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। फिर राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया।

जैसे ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया, मैदान में मौजूद हजारों लोगों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ इस क्षण का स्वागत किया।

इसके बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का भव्य आतिशबाजी के बीच दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक इस आयोजन को देखने के लिए देर शाम तक लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास का किया आह्वान

कार्यक्रम में पहुंचे नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फ्लैट्स मैदान में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम ऐतिहासिक महत्व रखता है और लंबे समय से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं में रामलीला और भगवान श्रीराम से जुड़ी सांस्कृतिक परंपराएं बेहद प्राचीन और समृद्ध हैं।नैनीताल में विजयादशमी पर रावण दहन, 20 हजार से अधिक लोगों की उमड़ी भीड़; जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा फ्लैट्स मैदान, वीडियो….

एसएसपी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन आने वाली पीढ़ियों तथा बच्चों तक हमारे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों को पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, आदर्शों और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।नैनीताल में विजयादशमी पर रावण दहन, 20 हजार से अधिक लोगों की उमड़ी भीड़; जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा फ्लैट्स मैदान, वीडियो….

उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों पर चिंता जताते हुए विशेष रूप से नशे की समस्या का उल्लेख किया। एसएसपी ने कहा कि नशा आज समाज के सामने एक गंभीर चुनौती है और इससे निपटने के लिए सभी को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी। युवाओं को जागरूक करने के साथ ही समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में प्रयास करना चाहिए, ताकि नशे जैसी बीमारी को समाज से जड़ से समाप्त किया जा सके।

प्रोफेसर ललित तिवारी बोले—अत्याचार पर सदाचार और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है दशहरा

प्रोफेसर डॉ. ललित तिवारी ने विजयादशमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए ग्राउंड यानी फ्लैट्स मैदान में बेहद आकर्षक और सुंदर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। नीरज मिश्रा सहित अन्य कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद राम-रावण युद्ध का आकर्षक मंचन हुआ और आतिशबाजी के बीच रावण, कुंभकरण तथा मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।

डॉ. तिवारी ने कहा कि विजयादशमी अत्याचार पर सदाचार और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से पूरा नैनीताल राममय हो गया। उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि सभी लोग सुखी, समृद्ध और स्वस्थ रहें।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

विजयादशमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, आईजी निवेदिता कुकरेती, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, सिटी मजिस्ट्रेट दिव्यांशु मीणा, डीएसए महासचिव मनोज जोशी और तहसीलदार अक्षय भट्ट सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्री राम सेवक सभा की ओर से अध्यक्ष मनोज शाह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ‘मंटू’, भुवन बिष्ट, मोहित साह, ललित साह, देवेंद्र लाल साह, कमलेश ढौंडियाल, हरीश राणा, राजेंद्र बज़ेठा, विमल चौधरी और आनंद बिष्ट समेत अनेक लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट और डॉ. ललित तिवारी ने किया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों की मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक संदेश के संग नैनीताल का दशहरा महोत्सव संपन्न हुआ।

 

Advertisement