नैनीताल। नगर की ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर में बुधवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
सुबह 10 बजे गणेश पूजन, मां पाषाण देवी पूजन, नवग्रह पूजन और कन्या पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। दोपहर बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 4 बजे पंच आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ठंडी सड़क का वातावरण भक्तिमय रहा। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
इस मौके पर यजमान सुनील कुमार नारंग, पूरन चंद्र पांडे, केशव पांडे रहे। धार्मिक अनुष्ठानों को मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट, अमित डालाकोटी, नवीन चंद्र तिवारी, राजेश मिश्रा, आरुष सुयाल, मनीष अरोड़ा, पंकज भट्ट, मंजू रौतेला, सरला जोशी, दीपा जोशी, मंजू डालाकोटी, भगवती सुयाल, किरण नारंग आदि ने संपन्न कराया

