उत्तराखण्ड कुमाऊं ख़बरें नैनीताल

श्री राम सेवक सभा की मातृ शक्ति के साथ बैठक, राम बारात को भव्य बनाने पर बनी रणनीति

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आज सभा भवन में मातृ शक्ति के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष मनोज साह ने की, जबकि संचालन जगदीश बावरी ने किया। बैठक में आगामी श्री रामलीला महोत्सव, श्री राम बारात तथा डीएसए मैदान में आयोजित होने वाले दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आगामी 13 अक्टूबर को प्रस्तावित श्री राम बारात को भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर मातृ शक्ति की ओर से कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। सर्वसम्मति से तय किया गया कि राम बारात में महिलाओं की विशेष सहभागिता रहेगी। महिलाएं पारंपरिक पिछौड़ा पहनकर बारात में शामिल होंगी। बारात के दौरान श्रद्धालुओं एवं बारातियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही राम भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि श्री राम बारात 13 अक्टूबर को शाम 5 बजे से श्री राम सेवक सभा से प्रारंभ होगी। बारात को भव्य स्वरूप देने के लिए बैंड-बाजे और शुकनाखर के साथ आयोजन किया जाएगा। सभा की ओर से नगरवासियों, श्रद्धालुओं एवं रामभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में राम बारात में शामिल होने का आह्वान किया गया।

11 से 20 अक्टूबर तक होगा रामलीला महोत्सव

बैठक में श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियों पर भी व्यापक चर्चा हुई। बताया गया कि श्री रामलीला महोत्सव 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही डीएसए मैदान में होने वाले दशहरा महोत्सव को लेकर भी आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, प्रो. ललित तिवारी तथा पूर्व सभासद मंजू रौतेला ने भी अपने विचार रखते हुए रामलीला एवं दशहरा महोत्सव को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए।

इस अवसर पर विमल चौधरी, हीरा रावत, पूर्व कोषाधिकारी भुवन बिष्ट, गोधन सिंह, पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी, अशोक साह, मोहित लाल साह, हरीश राणा, प्रदीप जेठी, गोविंद सिंह, सानू साह, दिनेश भट्ट, डोल्मा गुरुरानी, खुशहाल सिंह कार्की, धर्मेंद्र शर्मा, दीपा चौधरी, कुसुम लता सनवाल, अमिता साह, मोनिका साह, गीता पालीवाल, भावना रावत, ममता, रेनू कोहली, सुनीता, शांति, मुन्नी, पुष्पा, माया, दीपा, मंजू बोरा, डॉ. भावना भट्ट, हेमा, दीपिका, ज्योति कांडपाल, चंद्रा, तुलसी, कांता, मीना, दीपा जोशी, सुमन, मुन्नी, रेनू, गोविंद, लीला, सुंदरी, मोहिनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बैठक में रामलीला महोत्सव और राम बारात को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक सहभागिता का पर्व बनाने पर जोर दिया गया। मातृ शक्ति की सक्रिय भागीदारी को इस वर्ष के आयोजन की विशेषता बनाने की बात कही गई।

Advertisement