उत्तराखण्ड कुमाऊं ख़बरें नैनीताल हल्द्वानी

हल्द्वानी : कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म की कोशिश , स्थानीय लोगों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस के हवाले किया, वीडियो…

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आया है।

स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

लोगों का कहना है कि समय रहते उनकी नजर पड़ने से नाबालिग को कथित कुकर्म की घटना से बचाया जा सका।

मौके पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया। टीम के अनुसार बच्चे की मेडिकल जांच कराई जाएगी, जिसके बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

वहीं, पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चे के बयान तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ब्रेकिंग अपडेट: नाबालिग से कथित कुकर्म की कोशिश के मामले में आरोपी पुलिस हिरासत में, चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चे को लिया अपनी सुरक्षा में।