रामनगर में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच में जुटी पुलिस
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में मंगलवार सुबह एक महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव छोई गांव के किशनपुर पड़ाव में उसके घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के चलते हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं, मृतका के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। महिला का शव जिस संदिग्ध अवस्था में मिला, उसे देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक इस घटना में शामिल हो सकता है। उन्होंने पुरानी रंजिश को भी घटना की संभावित वजह बताया है। हालांकि, परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

मामले में सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे पुलिस को छोई गांव के किशनपुर पड़ाव में एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुरानी रंजिश सहित अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल विमला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाना और घटना से जुड़े तथ्यों को सामने लाना है।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पुलिस की विस्तृत पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत हत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। घटना के बाद से छोई गांव के किशनपुर पड़ाव क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।