पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि आधुनिक तकनीक, परंपरागत कृषि ज्ञान और युवा शक्ति के समन्वय से उत्तराखंड की कृषि को नई दिशा दी जा सकती है। राज्यपाल ने…