उत्तराखण्ड कुमाऊं ख़बरें नैनीताल

गंगा, गाय और गांवों को समर्पित हरीश पनेरू का जनसंपर्क अभियान, भीमताल में 2027 की तैयारियों को लेकर घर-घर पहुंच रहे

भीमताल। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राज्य आंदोलनकारी एवं भीमताल विधानसभा क्षेत्र से सक्रिय हरीश पनेरू का हर घर जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है।

उन्होंने अपने अभियान को गंगा, गाय और गांवों की सेवा के लिए समर्पित बताते हुए भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया।

इसी क्रम में हरीश पनेरू ने रौंशिला, पसोली, गुमाल गांव, पनिया समेत आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीण परिवारों को पावन गंगाजल और हनुमान चालीसा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जनसंपर्क के दौरान हरीश पनेरू ने कहा कि उनका उद्देश्य भीमताल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति और उत्तराखंड की पारंपरिक विरासत से समाज को जोड़ना उनका कर्तव्य है। गौमाता की सेवा, गंगाजल के प्रति श्रद्धा और गांवों की सेवा को उन्होंने अपना सौभाग्य बताया।

उन्होंने कहा कि गांव उत्तराखंड की पहचान और संस्कृति की आधारशिला हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को समझना और आमजन की भावनाओं को जानना उनके जनसंपर्क अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, रोजगार और पलायन जैसे विषयों पर ग्रामीणों से लगातार संवाद किया जा रहा है।

हरीश पनेरू ने कहा कि उनका यह अभियान किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र की माताओं-बहनों, बुजुर्गों, युवाओं और ग्रामीण जनता को समर्पित है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ वह क्षेत्र के गांव-गांव जाकर जनता से संवाद जारी रखेंगे और उनकी भावनाओं एवं समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दे उनके समक्ष रखे। पनेरू ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का भरोसा दिलाया।

Advertisement