उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर कुमाऊं ख़बरें

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, रुद्रपुर शाखा द्वारा खेड़ा में खाता खोलने एवं वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन

रुद्रपुर। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की रुद्रपुर शाखा द्वारा प्राथमिक विद्यालय, खेड़ा में शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों के बैंक खाते खोले गए, ताकि उन्हें सरकार की प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) व्यवस्था के माध्यम से छात्रवृत्ति एवं अन्य पात्र सरकारी योजनाओं की धनराशि सीधे उनके खातों में प्राप्त हो सके।

शिविर में शाखा के सहायक प्रबंधक श्री शिवम कुमार तथा बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट श्री शुभम निषाद एवं श्री अंकित कुमार द्वारा विजन डिवाइस के माध्यम से खाते खोले गए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा एवं बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई। वित्तीय जागरूकता सलाहकार श्री बी.डी. नैनवाल ने डिजिटल बैंकिंग के लाभ, सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रामचंद्र शर्मा सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बैंक की विभिन्न जमा, ऋण एवं बीमा योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा उपलब्ध ऋण सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना, सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराना तथा वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Advertisement