उत्तराखण्ड कुमाऊं ख़बरें नैनीताल

भीमताल : धानाचूली-मनाघेर पहुंचे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु, ग्रामीणों की समस्याएं सुना, समाधान का दिलाया भरोसा

ख़बर शेयर करें

भीमताल। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड धारी अंतर्गत ग्राम सभा धानाचूली और मनाघेर का क्षेत्रीय भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक मुद्दों को पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य बुनियादी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। हरीश पनेरु ने कहा कि गांवों का समग्र विकास तभी संभव है, जब स्थानीय लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और उनके निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान कराने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद कर क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझाव भी लिए और कहा कि जनसहभागिता से ही विकास कार्यों को गति मिल सकती है।

ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं को सुनने के लिए हरीश पनेरु का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में नियमित रूप से इस तरह के जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।