उत्तराखण्ड कुमाऊं ख़बरें नैनीताल

भीमताल : राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने ग्रामीणों से संवाद कर सुनीं समस्याएं, संकल्प पत्र, श्रीमद्भगवद्गीता और हनुमान चालीसा भेंट कर सर्वांगीण विकास का साझा किया संकल्प

भीमताल। राज्य आंदोलनकारी हरिश्चंद्र ने ओखलकांडा ब्लॉक के करायल क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को लेकर स्थानीय लोगों से संवाद किया।

जनसंपर्क के दौरान हरीश पनेरू ने क्षेत्रवासियों से विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनकी प्राथमिकताओं को समझने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए स्थानीय लोगों की समस्याओं और सुझावों को सुनना बेहद जरूरी है। क्षेत्रवासियों ने भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा अन्य स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े विषय उनके समक्ष रखे।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को संकल्प पत्र, श्रीमद्भगवद्गीता एवं हनुमान चालीसा भेंट की गई।

हरीश पनेरू ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, सम्मान और बेहतर भविष्य को लेकर अपने संकल्प साझा किए।

उन्होंने कहा कि जनता से मिल रहा स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा और शक्ति का स्रोत है।

आगामी 2027 को लेकर उनका ‘हर घर संपर्क अभियान’ लगातार जारी है, जिसके तहत वह गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को करीब से समझने का प्रयास कर रहे हैं।

हरीश पनेरू ने कहा कि क्षेत्रवासियों का विश्वास उनके लिए महत्वपूर्ण है और विकास, सम्मान एवं क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी।

Advertisement